DU SOL Admit Card 2022: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने यूजी सेमेस्टर II कोर्सेज के लिए एडमिट कार्ड 2022 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए है. जिन छात्रों को बीए इंग्लिश ऑनर्स, बीए पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स और बीकॉम ऑनर्स के लिए उपस्थित होना है, वे अपना एसओएल हॉल टिकट DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट – web.sol.du.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
DU SOL Admit Card 2022: इन स्टेप को फॉलो करते हुए डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट web.sol.du.ac.in. पर जाना होगा।
- ‘UG Semester-II – ADMISSION TICKET 2021-22 (Only For B.A. Eng. Hons./ B.A. Pol sc. hons./ B.Com hons.)’ लिंक पर क्लिक करना होगा.
- नए पेज पर अपना SOL रोल नंबर, जन्म तिथि और पूछे गए अन्य डिटेल्स दर्ज करें.
- आपका DU SOL हॉल टिकट 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए.
- भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट लेना न भूलें.
DU SOL Admit Card 2022 – Direct Link